ऋषिकेश- नाबालिग लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ लड़की के परिजनों द्वारा नामजद शिकायत कर पुलिस को अवगत कराया गया था कि विगत एक जून से उनकी 15 वर्षीय लड़की घर से लापता है। जानकारी करने पर पता चला कि उसको कुम्हार बड़ा निवासी विश्वजीत नाम का लड़का भगा ले गया है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक उत्तम रमोला के सुपुर्द की गई। इसके बाद पुलिस ने अपह्रता के दोस्तों व आस-पड़ोस से पूछताछ की अपह्रता के आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरे को बारीकी से चेक किया गया। इसके अलावामुखबिर तंत्र को भी जानकारी देकर सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर बैराज गेट से आईडीपीएल की और आस्था पथ के पास से अपह्रता को सकुशल बरामद कर नामदर्ज अभियुक्त विश्वजीत उर्फ विशू पुत्र सुभाष निवासी कुम्हारबाड़ा ऋषिकेश उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News