ऋषिकेश- शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय के जन्मदिन को रक्तदान कर मनाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के जन्म दिन के उपलक्ष में प्रबन्धकीय संस्कृत शिक्षक संघ के द्वारा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्कृत शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकताओं ने रक्तदान किया गया। संघ के अध्यक्ष जनार्दन कैरवान ने बताया कि शिक्षा मंत्री आह्वान पर इसका आयोजन किया गया। शिक्ष मंत्री का कहना था कि मेरे जन्म दिवस पर अगर कार्यकर्ताओं को कुछ करना है तो रक्तदान करें क्योंकि वर्तमान में हमारा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है और अस्पतालों में रक्त की बहुत कमी है। ऐसे में सबसे बडा उपकार रक्तदान होगा। रक्तदान करने वालों में प्रबन्धकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जनार्दन कैरवान, महामंत्री सुभाष डोभाल, जितेन्द्र भट्ट, पुरुषोत्तम राणाकोटी, शिव प्रसाद सेमवाल, अभिषेक मैठाणी, नव किशोर, प्रेमचन्द नवानी, सूरज विजल्वाण आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News