ऋषिकेश- स्वरोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – महाविद्यालयीय शिक्षा समाप्त कर स्वरोजगार की तलाश कर रहे सभी युवाओं को सूचित किया जाता है कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अन्तर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। डॉ.दया धर्म दीक्षित ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पूर्व छात्र छात्राओं को देहरादून केंद्र पर 70 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओं के आवास और भोजन की व्यवस्था सरकार द्वारा निःशुल्क की जाएगी। यह योजना विशेष रूप से निर्धन एवं ग्रामीण अंचल के छात्रों के लिये है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक छात्र छात्राये निन्मलिंक से अपना प्रत्यावेदन ऑनलाइन जमा करा सकते है। प्रशिक्षण के लिये न्यूनतम योग्यता स्नातक है।
अन्य किसी जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है 919044919225 डॉ. दयाधर दीक्षित, राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश।

%d bloggers like this:
Breaking News