ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने गैरसैण लाठीचार्ज के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने गैरसैण में सड़क की मांग कर रहे महिलाओ, बुजुर्गों एवं युवाओं पर बीजेपी सरकार द्वारा पुलिस से लाठी चार्ज कराने के विरोध में बीजेपी सरकार एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
बुधवार को ढालवाला चौक पर नगर अध्यक्ष महावीर खारोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि यह जनविरोधी विकास विरोधी बीजेपी सरकार ने गैरसैंण में पुलिस से महिलाओं पर लाठी बरसाई इससे रामपुर तिराहा कांड की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते प्रदेश की जनता त्रस्त है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
पुतला फूकने वालो में ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय रमोला, दिनेश व्यास, विनोद सकलानी, राजेश थलवाल, दिनेश भट्ट, अनिल रावत, दिनेशचंद मास्टर, यशपाल थलवाल, संतोष पैन्यूली, संदीप भंडारी, अजय कुमार, विपिन रावत, अमित तडियाल, मुकेश भंडारी, अमित चौहान, वीरेंद्र उनियाल, गौरव राणा, राजेश राणा, मदन बडोनी, राजन विष्ट, हरीश पंत, दीपक थलवाल, विजेंद्र पयाल आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News