ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गश्रम मंडल कार्यकर्ताओ ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी स्वर्गआश्रम मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात को टीवी के माध्यम से सुना।
रविवार को मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के प्रोग्राम में सहभागिता की। मन की बात कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं वर्तमान में प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरतलाल द्वारा स्वर्गाश्रम मंडल के बूथ संख्या 146 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हम सभी कार्यकर्ताओं ने मन की बात के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा जल जीवन मिशन के अपने संकल्प को लेकर अपनी चिंता जाहिर की एवं माघ के पावन महीने का हमारे सनातन धर्म में एवं हमारे जीवन में कया महत्व है उस पर भी विस्तार से चर्चा की। वर्तमान मे उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले का जिक्र भी उन्होंने अपने संबोधन में किया।
इस अवसर पर मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, मनीष राजपूत, अशोक अग्रवाल, राजू प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
