ऋषिकेश- नगर पालिका परिसद मुनि की रेती ढालवाला में संडे मेगा इवेंट कार्यक्रम होम कंपोस्टिंग के रूप में मनाया गया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर पालिका परिषद मुनी की रेती ढालवाला की ओर से नगर क्षेत्र में शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में संडे मेगा इवेंट कार्यक्रम होम कंपोस्टिंग के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में लोगों को घरो से निकलने वाले गीले कूड़े से घर पर ही खाद बनाए जाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर पर ही गीले कूड़े से खाद बना सकते हैं। इसके लिए गीले कूड़े का निस्तारण अपने घर पर ही किया जा सकता है। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला को पुनः स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नंबर 01 दिलाने की लोगों से अपील की गई। इस अवसर पर पालिका के सभासद मनोज बिष्ट, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार,जेबीबी टेक्नोक्रेट से प्रमोद, दिनकर, जतिन आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News