ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज करोना के 81 नये मरीज मिले,29 मरीज स्वस्थ हुए, 1 मरीज की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में भी कोरोना के नए मामलों में तेजी आती नजर आ रही है। शनिवार को एक बार फिर राज्य में नए मामलों की संख्या 100 की ओर बढ़ती नजर आई है। आज राज्य में करीब एक माह के बाद 81 नए मामले आए हैं, जबकि मात्र 29 लोग ही स्वस्थ हुए। वहीं एक संक्रमित की मौत भी हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 96949 पर, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 93442 पर, मृतकों का आंकड़ा 1692 पर व प्रभावी संक्रमितों का आंकड़ा भी 350 के पास तक आने के बाद एक बार पुनः बढ़कर 400 के पार 421 पर पहुंच गया है। आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में 42, हरिद्वार में 29, टिहरी गढ़वाल में 5, नैनीताल में 4 तथा यूएस नगर में एक नया मामला प्रकाश में आया है। वहीं आज सीएचसी मुन्स्यारी में एक 29 वर्षीय युवती की कोरोना की वजह से मौत होने से हड़कंप मच गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News