ऋषिकेश- फायर कर्मचारियों को दिया अग्निशमन यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आग लगने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फायर कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
सोमवार को लीशा डिपो ऋषिकेश में अग्निशमन विभाग के एसएसओ बलबीर सिंह ने लीशा डिपो में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर फायर ड्रिल करवाई गई। वनाग्नि नियंत्रण कठिन एवं जोखिम भरा कार्य है। जिसे अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपने अनुभव के आधार पर चयन के साथ ही अन्य सहयोगियों को भी सुरक्षित रखना होता है। इस कार्य के लिए प्रशिक्षण आदि के माध्यम से फ्रंट लाइन स्टाफ को प्रशिक्षित कर जोखिम को कम से कम किया जा सके इसके लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाती है। प्रशिक्षण में अग्निशमन अधिकारी द्वारा लीशा डिपो के हाइड्रेंट सिस्टम, फायर के उपकरणों पाइप नोजल एबीसी टाइप गैस सिलेंडर मैकेनिकल फोम आदि के प्रयोग एवं उनके संचालन का मौके पर अभ्यास करवाया गया। इस प्रशिक्षण में बीपी बधानी, लीशा डिपो अधिकारी, हुकम दत्त विजलवान उपराजिक, दलजीत कोहली उपराजिक, सुरेंद्र सिंह बिष्ट उपराजिक तथा डिपो में तैनात समस्त दैनिक श्रमिकों द्वारा प्रशिक्षण में भाग लिया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News