ऋषिकेश- मुनि की रेती पुलिस ने चरस तस्करी में किया बनखंडी के युवक को गिरफ्तार,आरोपी से 210 ग्राम चरस बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनी की रेती पुलिस ने चरस तस्करी करते हुए बनखंडी के तस्कर को गिरफ्तार क्या है। तस्कर के कब्जे से 210 ग्राम चरस बरामद हुई है।
मुनी की रेती थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तपोवन तिराहे के पास संदिग्ध रूप से एक युवक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया गया। तलाशी लेने पर पुलिस को युवक के कब्जे से 210 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार करते हुए थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि युवक की पहचान कपिल वर्मा पुत्र राम प्रकाश वर्मा निवासी बनखंडी ऋषिकेश के रूप में हुई है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में तपोवन चौकी प्रभारी सुनील पंत हेड कॉन्स्टेबल सतवीर सिंह कांस्टेबल राजीव शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News