ऋषिकेश- एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत 16 जनवरी सुबह 9:30 बजे करेंगे कोविड-19 के टीकाकरण का शुभारंभ
त्रिवेणी न्यूज 24 ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में प्रातः 9:30 बजे कोविड-19 टीकाकरण का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा ।
शनिवार को एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत पूर्वाह्न 9.30 बजे आयुष भवन स्थित कोविड वेक्सिनेशन सेंटर में विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ करेंगे। इसके बाद कोविड 19 वैक्सीनेशन सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा ।
