ऋषिकेश- छिद्दरवाला से शुरू होकर त्रिवेणी पहुची श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ भव्य कलश यात्रा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर छिद्दरवाला से त्रिवेणी घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई । कथावाचक राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा छिद्दारवाला से शुरू होकर त्रिवेणी घाट पहुंची जहां पर मां गंगा की पूजा अर्चना की गई । इसके बाद कलशो में गंगाजल भरकर कलश यात्रा वापस कथा स्थल पहुंची । कथा स्थल पर राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज ने भक्तों को श्रीमद् भागवत की अमृत कथा का रसपान कराया । उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन के विज्ञान है भागवत कथा श्रवण के बिना भक्ति निष्फल है । उन्होंने कहा कि भागवत कथा के बिना ज्ञान वैराग्य निष्प्राण है पदम महापुराण के उत्तर खंड में यही सिद्ध किया है कि शंका की भगवान ने जब निशचेतन ज्ञान वैराग्य को भागवत कथा श्रवण कराया तभी उन्हें प्राणदान प्राप्त हुआ । कथा श्रवण करने वालों में मोहन सिंह रावत, उत्तम सिंह, जगमोहन सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद थे ।

%d bloggers like this:
Breaking News