उत्तराखंड- प्रदेश में आज करोना के 141 मरीज मिले,234 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे,6 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 141 मामले आए हैं। जबकि छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 94465 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 2406 है, आज 234 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 89182 है। अभी तक 1602 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
10573 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 94.41 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में 06 कंटेनमेंट जोन है। देहरादून में 02 और उत्तरकाशी में 04 है।आज उत्तराखंड में 06 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें एम्स ऋषिकेश से 03, एचएनबी बेस अस्पताल से 01, सुशीला तिवारी अस्पताल से 01 और सिनर्जी इंस्टीटूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से 01 है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News