ऋषिकेश- श्यामपुर में बॉलीबॉल टुर्नामेंट की विजेता टीम को रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश – रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से श्यामपुर के गुमानीवाला में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विधिवत समापन किया है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए क्लब का यह प्रयास जन सहयोग से काफी सफल रहा।
सोमवार को क्षेत्री क्लब छिद्दरवाला और मोक्षदा हरिद्वार की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें क्षेत्री क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज की। विजेता टीम के कप्तान जस्सी को रोटरी सेंट्रल की ओर से अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने ट्रॉफी और 51 हजार रुपय नगद पुरस्कार प्रदान किया। उपविजेता टीम के कप्तान विकास को स्व. धूम सिंह कंडारी मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी और बालाजी वेलफेयर सोसायटी की ओर से 21000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। महापौर अनीता ममगाई ने फाइनल शुरू होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, एक्टिव सोसायटी के सदस्यों सहित रोटरी सेंट्रल के सचिव संजय सकलानी, पूर्व अध्यक्ष दीपक तायल, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, संजय पंवार, देवदत्त अग्रवाल, मानवेंद्र कंडारी आदि का सहयोग रहा। बालिकाओं को वॉलीबॉल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया। इसमें बबली नेगी खदरी की टीम ने डोली छिद्दरवाला की टीम को पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News