ऋषिकेश – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना को लेकर भाजपा वीरभद्र मंडल ने किया यज्ञ हवन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वस्थ होने की कामना को लेकर हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । मंगलवार को मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में वीरभद्र मंडल के सभी पदाधिकारियों ने त्रंबकेश्वर मंदिर में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य कामना को लेकर हवन यज्ञ कर भगवान शिव से उनके स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कोरोना संक्रमित होने के चलते एम्स दिल्ली में भर्ती हैं वीरभद्र मंडल के सभी कार्यकर्ता भगवान त्रंबकेश्वर महादेव से उनके स्वस्थ होने की कामना करता है। इस अवसर पर रमेश चंद्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुकरेती, जगदम्बा सेमवाल, विनोद मिश्रा, रजनी बिष्ट, रवींद्र कश्यप, आरती दुबे, राजकुमार, निर्भय गुप्ता , रविन्द्र शर्मा, विजय जुगरान आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News