ऋषिकेश- इंस्पायर अवार्ड में चयन होने पर गीता नेगी को किया सम्मानित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन के विकास के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के माध्यम से इंस्पायर योजना चलाई जा रही है । इस इंस्पायर प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के बाल वैज्ञानिकों ने अपने अपने जिले में प्रोजेक्ट बनाए ।
ऋषिकेश ग्रामीण में शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल कक्षा 10 की छात्रा गीता नेगी ने भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड मे चयन होने व दस हजार रुपये पुरुष्कार प्राप्त करने पर बहुत -बहुत बधाई दी गए ।छात्रा को क्षेत्र की बीडीसी में बीना चौहान व विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान द्वारा समान्नित किया गया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी सीमित संसाधनों में भी आगे बढ़ रहे हैं यह क्षेत्र के लिए बड़े गौरव का विषय है । इस मौके पर सभी ने बालिका को उसके चयन पर हार्दिक बधाई दी व पुष्पहार पहना कर स्वागत किया ।
