ऋषिकेश- इनरव्हील क्लब सदस्य ने अख़बार विक्रेताओं को बांटे टोपी जुराब व मफलर।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इनरव्हील क्लब ऋषिकेश की सदस्या अंजू अग्रवाल ने अपने बेटे क्षितिज के जन्मदिन पर अख़बार विक्रेताओं को सर्दी से बचाने के लिए टोपी ,जुराब और मफलर वितरित किए।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल उनके इस सामजिक कार्य की सराहना की।
उन्होंने कहा कि हम सबको उनके इस कदम से प्रेरणा लेनी चाहिए और सामाजिक कार्य के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान सभी क्लब सदस्यों ने उन्हें बेटे के जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News