ऋषिकेश- एम्स ने उपचार करा कर घर लौट रहे करोना मरीजो को दिये आवश्यक सुझाव।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट रहे कोविड संक्रमित मरीजों को एम्स प्रशासन ने आवश्यक सुझाव दिए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श है कि कोविड पॉजिटिव पेशेंट को स्वस्थ होने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क का नियमिततौर पर उपयोग व जरुरी दवाओं का सेवन अनिवार्यरूप से करना ही होगा। राज्य सरकार की ओर से एम्स ऋषिकेश को कोविड हायर सेंटर घोषित किया गया है। जहां कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के उपचार के लिए 400 बेड का स्पेशल कोविड सेंटर संचालित किया जा रहा है। एम्स अस्पताल में मार्च से अब तक 1650 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि वर्तमान में 147 मरीज उपचाराधीन हैं।
कोरोना को मात देकर एम्स अस्पताल से अपने घरों को सकुशल लौट चुके मरीजों को संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने सुझाव दिया है कि स्वस्थ हो चुके रोगियों को किसी भी सूरत में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
उन्होंने सलाह दी है ​कि मरीज नियमित व्यायाम करें व हमेशा गर्म पानी का ही सेवन करें। ऐसे मरीजों के लिए किसी भी प्रकार का नशा धूम्रपान, मद्यपान आदि घातक साबित हो सकता है लिहाजा इससे दूरी बनाएं।
उन्होंने बताया कि ऐसे मरीज विटामिन सी, जिंक व मल्टी बिटामिन दवाओं का सेवन करना न भूलें। सांस लेने में तकलीफ वाले कोविड संक्रमित मरीजों को सलाह दी गई है कि वह छाती के बल लेटने की आदत डालें, ऐसा करने से उनकी स्वसन प्रणाली में सुचारू से कार्य करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News