ऋषिकेश- उत्तराखंड में अनाथ बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से 4.27 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।
कैबिनेट मंत्री आर्या ने यमुना कालोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह धनराशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि योजना के तहत मई तक की सहायता राशि पहले ही जारी कर दी गई थी। अब जून माह के लिए 5,308 लाभार्थियों को एक करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपए, जुलाई माह के लिए 5,276 लाभार्थियों को एक करोड़ 58 लाख 28 हजार रुपए और अगस्त माह के लिए कुल 5,242 लाभार्थियों को एक करोड़ 57 लाख 26 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News