ऋषिकेश- बदरीनाथ में मास्टर प्लान को लेकर चारधाम तीर्थ-पुरोहित प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर

त्रिवेणी न्यूज 24
जोशीमठ _ बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान को लेकर चारधाम तीर्थ-पुरोहित और हक-हकूकधारी महापंचायत एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर हो गई है। उन्होंने सरकार पर धाम क्षेत्र के पौराणिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तीर्थ-पुरोहितों ने सरकार के इस कदम से आपदा का अंदेशा जताया है। चेतावनी दी कि अगर सरकार की तानाशाही जारी रही तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। चारधाम तीर्थ-पुरोहित एवं हक-हकूकधारी महापंचायत ने सरकार पर देव क्षेत्र के पौराणिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ तथा स्थानीय कारोबारियों के हकों की भी अनदेखी का करने का आरोप सरकार पर लगाया है। शीघ्र ही महापंचायत की मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News