ऋषिकेश- कमेटी गठित कर प्रदेश के जर्जर स्कूलों का होगा सर्वे

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ प्रदेश के जर्जर स्कूलों का सर्वे होगा। इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति, स्वयंसेवी संगठन और निर्माण एजेंसी को भी शामिल किया जाएगा। वहीं खंडहर बन चुके स्कूल भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में हुई बैठक में निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने वर्चुअल माध्यम से ली विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा, स्कूल के सर्वे के लिए गठित कमेटी स्कूल भवन, दीवार, वृक्ष आदि से उन चीजों का आंकलन करेगी। जिससे छात्र-छात्राओं को किसी तरह का खतरा हो सकता है। सर्वे टीम स्कूल में आधारभूत सुविधाओं को भी देखेगी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खंडहर भवनों को जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाए। यदि इन स्कूल भवनों को ध्वस्त करने में किसी तरह की दिक्कत है या फिर बजट की कमी है तो इसके लिए प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा जाए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News