ऋषिकेश-केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने एनएच के डेंजर जोन स्वाला का किया निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
चम्पावत _ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने एनएच के अधिकारियों को मानसून के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग को चाक-चौबंद किए जाने के निर्देश दिए हैं। टनकपुर से चम्पावत आते वक्त कुछ समय के लिए स्वांला के डेंजर जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि एनएच ना केवल मानसून में सुचारू रहे, बल्कि आवागमन के लिए पूरी तरह सुरक्षित भी हो। अगर किसी वजह से एनएच बंद भी हो, तो उसे जल्द से जल्द खोलने के लिए सभी पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चम्पावत से करीब 22 किलोमीटर दूर स्वांला वर्ष 2024 की बरसात में लगातार परेशानी का सबब बना रहा। इस डेंजर जोन के पास लंबे वक्त तक वाहनों का आवागमन भी बंद रहा। एनएच खंड ने दावा किया है कि बरसात बाद से लगातार काम कर इस स्पॉट को जोखिम मुक्त कर दिया गया है। तकरीबन 75 प्रतिशत काम कर लिए जाने का दावा भी किया गया है। एनएच के लोहाघाट खंड का अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे रानीखेत के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को स्वांला के डेंजर प्वाइंट में हुए काम की प्रगति और एनएच को सुचारू रखने के लिए उठाए गए उपायों की जानकारी दी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News