ऋषिकेश- तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

त्रिवेणी न्यूज 24
रामनगर _ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार देर शाम सुरक्षा के बीच तीन दिवसीय कार्यक्रम केे तहत रामनगर के अनंतम रिसोर्ट पहुंचे हैं। रिसोर्ट पहुंचने पर उन पर फूल बरसाकर श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार से उतरकर हाथ हिलाकर मौजूद लोगों व श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। बताया जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री 24 मई तक रिसोर्ट में ही ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच रहेंगे। तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम में बाहरी राज्यों के अलग-अलग जगह के करीब चार सौ श्रद्धालु लोग पंजीकरण कराकर पहुंचे हैं। उनका पंजीकरण पूर्व में ही हो गया था। आयोजन को अब तक गोपनीय रखा गया था। सूत्र बताते हैं कि रामनगर के स्थानीय कोई भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं है। गुरुवार सुबह पांच बजे धीरेंद्र शास्त्री रिसोर्ट के भीतर हाल में ही दरबार लगाया। योग व ध्यान कार्यक्रम भी किया उनकी सुरक्षा कड़ी की गई है। रात में यजमानों की बैठक भी होगी श्रद्धालुओं के जो पंजीकरण किए हैं, उनकी जांच भी की जाएगी।
गुरुवार को सुबह पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे तक योग, आसन, योगासन एवं चिंतन, मनन, हनुमान चालीसा पाठ आदि कार्यक्रम चलाया गया। दरबार में अर्जी भी लगाई गई। आयोजन में बाहरी किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News