ऋषिकेश- इंडियन आइडल पवनदीप राजन के स्वास्थ्य में सुधार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की हालत में दिन-ब-दिन सुधार आ रहा है। आज उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर दो खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो हॉस्पिटल की है। इन तस्वीरों में दोनों मां-बेटे के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है, जो पवन की अच्छी सेहत की ओर इशारा कर रही है। पवन की इस पोस्ट पर उनके फैंस खुश हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पवन का इंस्टाग्राम पोस्ट
पवन की टीम या उनके किसी फैमिली मेंबर ने आज इंस्टाग्राम पर पवन की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीरों में मां और बेटे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में पवन के साथ उनकी मां गले लगाते तस्वीर खिंचवा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में पवन की मां उनके माथे को चूमती नजर आ रही है। ये दोनों ही तस्वीरें खुशी, प्यार और इमोशनल को दर्शाती हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और पवन की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News