ऋषिकेश- सीएम हेल्पलाइन पर मुख्यमंत्री ने सीधे शिकायतकर्ताओं से किया संवाद

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की सक्रियता की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने पूछा आपका काम हुआ कि नही।
सीएम ने पिछली बैठक में सभी विभागों को तय समयसीमा में शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए थे। अब इन निर्देशों का पालन हुआ या नहीं, यह जानने के लिए उन्होंने आवेदकों से स्वयं बात की। उत्तरकाशी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी पारिवारिक पेंशन की समस्या अब सुलझ चुकी है। रुद्रप्रयाग के जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने मेडिकल बिल भुगतान की शिकायत की थी, जिसका समाधान भी हो गया है। वहीं नैनीताल निवासी बहादुर सिंह बिष्ट ने भी बताया कि उनका जीपीएफ भुगतान कर दिया गया है। सभी शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ही समाधान संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय पर और प्रभावी ढंग से होना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी केवल समीक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे फॉलोअप में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ लगे हैं। उनका यह कदम विभागों पर कार्यप्रणाली में तेजी लाने का दबाव भी बना रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News