ऋषिकेश- देहरादून में खुलेगा राज्य का पहला नशा मुक्ति केंद्र, 57 लाख स्वीकृत

देहरादून _ गली मोहल्लों में निजी नशा मुक्ति केंद्रों की बाढ़ है। यहां नियमों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े होते रहे हैं। यहां तक कि नशा मुक्ति केंद्रों में हत्या और दुष्कर्म जैसे प्रकरण भी सामने आ चुके हैं। लंबे समय से सरकार सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने का प्रयास कर रही है।
स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिशा में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने इसका बीड़ा अपने कंधे पर उठाते हुए प्रदेश का पहला सरकारी नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र खोलने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। तय किया गया है कि रायवाला में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से 57.04 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत कर दिया है।
शनिवार को जारी प्रेस बयान में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि नशा मुक्ति एकत्र 30 बेड का होगा। केंद्र के संचालन के लिए जिला प्रशासन जल्द अनुभवी एनजीओ का चयन करेगा। नशा मुक्ति केंद्र के लिए जिला प्रशासन ने एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है।
वहीं, केंद्र का संचालन बेहतर ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी ने समाज कल्याण एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक भी ली। इसमें जिलाधिकारी ने राजकीय वृद्धाश्रम रायवाला के प्रथम तल में प्रस्तावित राजकीय नशा मुक्ति केंद्र का संचालन शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News