ऋषिकेश- इंड‍िया में Covid-19 की फिर से आहट, हेल्थ मिनिस्ट्री अलर्ट मोड पर

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां कोरोना की आहट को हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग बुलाई जिसमें NCDC, ICMR, डिसास्टर मैनेजमेंट सेल और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। कोरोना को लेकर तैयार‍ियों और सचेत रहने को लेकर व‍िशेषज्ञ डॉक्टर क्या सलाह दे रहे। एशिया के कुछ हिस्सों खासकर सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में कोविड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के बीच भारत में भी कोरोना की हल्की आहट महसूस होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 19 मई तक देश में कुल 257 एक्टिव कोविड केस सामने आए हैं। इसमें राहत की बात ये है कि सभी मरीजों में लक्षण बेहद मामूली हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत भी नहीं पड़ी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News