ऋषिकेश- ऑपरेशन सिंदूर को उत्तराखंड के मदरसों में करेंगे शामिल, सिलेबस में छात्र पढ़ेंगे सैन्य पराक्रम की गाथा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड के मदरसों में छात्र-छात्राओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पढ़ाया जाएगा। बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सिलेबस में शामिल किया जाएगा और छात्र सैन्य पराक्रम की गाथा पढ़ेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में 451 मदरसे पंजीकृत हैं जिनमें करीब 50 हजार बच्चे पढ़ते हैं। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। बोर्ड अध्यक्ष कासमी ने शिक्षविदों और बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेनाओं के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर उन्हें बधाई दी। मुलाकात के बाद कासमी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों की भूमि है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों ने बेजोड़ शौर्य का परिचय दिया। देश की जनता ने भी एकजुटता के साथ सेना के शौर्य को सलाम किया। मदरसों के बच्चों को भी सैनिकों के पराक्रम की जानकारी दी जाएगी। नए पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का चैप्टर शामिल करने को जल्द पाठ्यक्रम समिति की बैठक बुलाई जाएगी। रक्षा मंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा, इस्लामिक सेंटर के पूर्व अध्यक्ष सिराज कुरैशी, आईसीएफए के अध्यक्ष एमजे खान आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News