ऋषिकेश- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी

त्रिवेणी न्यूज 24
मथुरा _ मथुरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 10 दिवसीय कार्यक्रम रविवार से शुरू किया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित तमाम बड़े पदाधिकारी परखम स्थित गोशाला शनिवार की शाम पहुंच गए। इस कार्यक्रम की सुरक्षा में 500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। पूरे देश से संघ के करीब 400 पदाधिकारी यहां पहुंच रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार शाम को यहां पहुंच गये। भागवत दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए परखम पहुंचे। अन्य कई बड़े पदाधिकारी भी परखम पहुंच गये हैं। परखम गोशाला के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पिछले कई दिन से यहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और निरीक्षण जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे कर रहे हैं। मंडलायुक्त भी इस व्यवस्था का निरीक्षण कर चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी और पुलिस के करीब 500 जवान लगाये गये हैं। इसके अलावा अर्ध सैनिक बल भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पहुंच चुके हैं। सुरक्षा कर्मियों ने अपनी ड्यूटी संभाल ली है। गोशाला और उसके पास सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। बगैर जांच पड़ताल के किसी को भी उधर जाने नहीं दिया जा रहा। दो चक्रीय है सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था दो चक्रिय की गई है। बाहर की व्यवस्था पुलिस और पीएसी के जिम्मे है। पुलिस और पीएसी की जांच के बाद अंदर की व्यवस्था अर्धसैनिक बलों पर रहेगी। इसके अलावा संघ के स्वयं सेवक भी वहां व्यवस्था के लिए लगाये गए हैं। सुरक्षा कर्मियों के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक भी वहां व्यवस्था में लगाये गये हैं। यहां की करीब 150 स्वयं सेवकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। पार्किंग, सफाई, सुरक्षा के हिसाब से यह व्यवस्था बांट दी गई है। मथुरा के ये स्वयं सेवक वहां डट गये हैं। 25-26 अक्तूबर को संघ के देशभर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बैठक यही है, जिसमें संघ की आगामी योजनाओं पर विचार किया जाएगा। इस बैठक की व्यवस्था में करीब तीन हजार स्वयं सेवक जुटेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News