ऋषिकेश- यूरोलाॅजिकल कैंसर में कारगर सिद्ध हो रही रोबोटिक सर्जरी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ एम्स ऋषिकेश के यूरोलाॅजी विभाग ने 500 से अधिक रोबोटिक सर्जरी कर यूरोलाॅजिकल कैंसर के इलाज में विशेष उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि पिछले 6 वर्षों के दौरान की हैं। इस तकनीक से मूत्र रोग से संबन्धित सैकड़ों रोगी अब तक एम्स से स्वास्थ्य लाभ पा चुके हैं। रोगियों की सुविधार्थ विभाग अब अगले सप्ताह एक हेल्प लाईन नम्बर भी जारी करने जा रहा है। ताकि दूरस्थ क्षेत्र के रोगियों को भी सुविधा का लाभ मिल सके। अत्याधुनिक तकनीक आधारित इलाज और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे एम्स ऋषिकेश में यूरोलाॅजी विभाग की स्थापना 21 जून 2017 को हुई थी। विभाग के पास अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीक और रोगी देखभाल के लिए विशेषज्ञ सर्जन डाॅक्टरों की अनुभवी टीम उपलपब्ध है। यूरोलॉजिकल ऑपरेटिव देखभाल, रोबोटिक व ओपन एंडोस्कोपी तथा न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी की सुविधा वाले यूरोलाॅजी विभाग द्वारा अभी तक 500 से अधिक लोगों की रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी है। जानकारी देते हुए विभाग के हेड और एम्स के यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. अंकुर मित्तल ने बताया कि यूरोलाॅजी विभाग के पास उन्नत रोबोटिक कैंसर उपचार प्रक्रियाओं की लंबी श्रृंखला है। इन सुविधाओं के तहत रोबोट की सहायता से कैंसर ग्रस्त गुर्दे और गुर्दे की नली को हटाना, कैंसर ग्रसित मूत्राशय को हटाना, नया मूत्र मार्ग बनाना, प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए प्रोस्टेट ग्रंथि को हटाना और लिंग तथा अंडकोष के कैंसर आदि के उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि संस्थान के यूरोलाॅजी विभाग में फरवरी 2018 से रोबोटिक माध्यम से रोगियों की उपचार प्रक्रिया शुरू की गयी थी। जनवरी 2021 में अति आधुनिक तकनीक आधारित इलाज की सुविधाओं का विस्तार करते हुए यहां ’एडवान्स यूरोलाॅजी सेन्टर’ भी स्थापित किया गया। डाॅ. मित्तल ने बताया कि एडवान्स यूरोलाॅजी सेन्टर में मूत्र रोगों से संबन्धित विभिन्न जटिल रोगों का निदान करने के अलावा बिना सर्जरी किए अथवा बिना चीरा लगाए गुर्दे की पथरी के इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।

%d bloggers like this:
Breaking News