ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने किया गरीब बच्चों की फीस के लिए ₹21000 का सहयोग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ आवास विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विकास ग्रोवर (लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन अध्यक्ष)
ललित मोहन मिश्र (संस्थापक अध्यक्ष) नवीन गांधी, शिवम अग्रवाल ,रोहन खुराना ,नितेश कुमार एवम अन्य समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर विधा मंदिर के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत को 21,000 नकद राशि गरीब बच्चों की सहायता हेतु दी ।
इस पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की समस्त टीम का आभार व्यक्त किया और मां सरस्वती से सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । बता दे कि
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन पहले भी ऐसे अनेकों सामाजिक कार्य करता रहता है।
इस अवसर पर विधालय के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय,सतीश चौहान , नरेंद्र खुराना , नंदकिशोर भट्ट, राजेश बडोला आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News