ऋषिकेश- माधुरी गुप्ता व शकुंतला मिनोचा के नेत्रदान से चार जिंदगियां होगी रोशन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ माधुरी गुप्ता व शकुंतला मिनोचा के निधन के बाद उनके परिजनों द्वारा कराए गए नेत्रदान से वह आज भी संसार में जीवित है। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के जनसंपर्क अधिकारी लायन मनमोहन भोला ने बताया कि गत रविवार आवास विकास निवासी माधुरी गुप्ता के निधन पर उनके पति ने उनके नेत्र दान की इच्छा प्रबुद्ध समाज सेवी अनिल कक्कड़ को अवगत कराया व दूसरी तरफ हरिद्वार निवासी शकुंतला मिनोचा के निधन पर उनके नेत्र दान की इच्छा महेंद्र मोंगा को दी। दोनों परिवारों की सूचना पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्र दान की रेस्क्यू टीम उनके निवास पर पहुंची ,जहां टीम ने पार्थिव शरीर से कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्रदान के पुनीत कार्य पर राकेश रावल, , अशोक पासवान,बिंदिया भाटिया ,संदीप गोसाईं ,पवन सिंह, महिपाल चौहान ने परिवार का आभार प्रकट किया ।नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन द्वारा चलाए गए अभियान से अब तक 291 व्यक्तियों के नेत्रदान कराए जा चुके हैं।
