ऋषिकेश- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जल्द दौड़ेगी नियों मेट्रो
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून-उत्तराखंड की राजधानी दून में अब जल्द ही नियों मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। पहले चरण में देहरादून में मेट्रो नियो के लिए कवायद शुरू कर दी है। मेट्रो नियो प्रोजेक्ट की राह से जमीन की अड़चन दूर हो गई थी। वहीं अब सरकार ने लीज पर विभागिय जमीन देने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि देहरादून में अगर सबकुछ ठीक रहा और समय पर काम हुआ तो आने वाले कुछ साल में यहां के लोगों को भी मेट्रो नियो (Metro Neo) की सौगात मिल जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून मेट्रो रेल प्रोजेक्ट केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है। बताया जा रहा है कि सरकार ने फैसला लिया है कि मेट्रो नियो प्रोजेक्ट के लिए दून में लीज पर 99 साल के लिए विभागिय जमीन दी जाएगी। जिसके बाद इस मेट्रो के निर्माण काम को पूरा होने में चार से पांच साल का समय लगेगा।
इन रूटों पर दौड़ेगी नियो मेट्रो _
देहारदून शहर में मेट्रो नियो के दो कॉरिडोर बनेंगे, पहला- नॉर्थ साउथ कॉरिडोर आईएसबीटी से गांधी पार्क तक जाएगा। इस रूट पर आईएसबीटी से सेवलाकलां-आईटीआई-लालपुल-चमनपुरी-पथरीबाग-रेलवे स्टेशन-देहरादून कोर्ट-घंटाघर होकर गांधी पार्क तक मेट्रो चलेगी। जबकि दूसरा- ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एफआरआई से रायपुर तक होगा। इसमें एफआरआई से बल्लुपुर चौक-आईएमए ब्लड बैंक, दून स्कूल-मल्होत्रा बाजार-घंटाघर-सीसीएमसी-आराघर चौक-नेहरू कॉलोनी-रिस्पना पुल-अपर बद्रीश कॉलोनी-अपर नत्थनपुर-ऑर्डिनेंस फैक्ट्री-हाथी खन्ना चौक होकर रायपुर तक होगा।
