ऋषिकेश- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10 वीं और 12 वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। ऐसे में आज बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
ऐसे करें डाउनलोड _
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। यहां सीबीएसई 10वीं या 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा। इसमें चाही गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करें। जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। फिर आप एग्जाम के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें। बता दें कि बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसमें दर्ज जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।

%d bloggers like this:
Breaking News