ऋषिकेश- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किया चालान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-परिवहन विभाग टिहरी,ऋषिकेश एवं यातायात पुलिस द्वारा एनएच 58 क्षेत्रांतर्गत संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। संयुक्त चेकिंग अभियान में वाहन चालको द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोड,ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, माल वाहन में सवारी ले जाना एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, रात्रि मे हाई बीम मे वाहन चलाना आदि के विरुद्ध सघनता से चेकिंग की कार्रवाई की गई। संयुक्त चेकिंग अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चक्रपाणि मिश्रा (टिहरी )तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी (ऋषिकेश )एवं अधीनस्थ कार्मिक तथा यातायात निरीक्षक संदीप तोमर एवं अधीनस्थ यातायात पुलिस बल उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News