ऋषिकेश- गंगा रिसॉर्ट मुनिकीरेती में ईट राइट्स मिलेट मेले का किया गया आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- गंगा रिसॉर्ट मुनीकीरेती में ईट राइट्स मिलेट मेला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से फेफएसआई लाइसेंस पंजीकरण काउंटर मिलेट आधारित उत्पाद के काउंटर ,अंतरराष्ट्रीय पोशाक अनाज वर्ष पर आधारित रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, प्रतिष्ठित होटलों द्वारा स्वच्छ रूप से तैयार मिलेट आधारित भोजन के स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ईट राइट इंडिया मुख्य आकर्षक रहे हैं। इस मौके पर शीर्ष प्रदर्शनी करने वालों का अभिनंदन किया गया। इस प्रदर्शनी में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट, एबीएचए आईडीके पंजीकरण शिविर, लकी ड्रॉ विजेताओं के पुरस्कार एवं वेस्ट वारियर्स , राहुल मक्कड़ का सहयोग रहा। जिसमें दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस विशेष मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री धनसिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य अधिकारी पीसी जोशी मौजूद थे। इस मौके पर रोको संस्था के लोगों ने जानकारी दी कि किस प्रकार से हम लोगों को जागरूक करें, खाद्य के बारे में और इसमें मुख्य एफडीए, एवं एफ एस एस ए आई इंडिया के सहयोग से इस कार्यक्रम की पूर्ति हुई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News