ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वात्सल्य योजना के तहत 6 हजार बच्चों के खाते में भेजें 12 करोड़ रुपए

त्रिवेणी न्यूज 24
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वात्सल्य योजना के तहत 06 हजार बच्चों के खाते में ऑनलाइन ₹12 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों की सहायता के लिये सामाजिक सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी बनाने के साथ राज्य स्तरीय स्पॉन्सरशिप ट्रस्ट के गठन की संभावना तलाशने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हेतु पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठन एवं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं के प्रति सामाजिक जागरूकता के प्रसार के भी निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, हरि चंद्र सेमवाल, एस.एन. पाण्डे के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News