ऋषिकेश- सदन में गूंजा अंकिता मर्डर केस का मुद्दा, CBI जांच न कराए जाने को लेकर विपक्ष नाराज

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर पूरे उत्तराखंड में लगातार सियासत गर्मायी हुई है। हत्याकांड की जांच को लेकर विपक्षी पार्टी लगातार धामी सरकार को घेर रही है। सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष सरकार पर हमलावर रही। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने इस मामले में सीबीआई जांच न करवाने को लेकर सवाल उठाए। वहीं इन सवालों के जवाब में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी सफाई दी है। दरअसल अंकिता हत्याकांड पर जनता और विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने सदन में ये मुद्दा उठाया गया। अंकिता हत्याकांड पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी केस में पूरी सरकार ही घेरे में है। इस वजह से सरकार सीबीआई जांच से बचना चाहती है। इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यदि हाईकोर्ट सीबीआई जांच करने के निर्देश जारी करता है तो यह सीबीआई जांच जरूर होगी। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्योंकि यह मामला इस वक्त न्यायालय में विचाराधीन है, इसके चलते सरकार वहीं कर सकती है, जो आदेश न्यायालय द्वारा दिए जायेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News