ऋषिकेश- हरिपुर कला के लोगों ने कैबिनेट मंत्री व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- हरिपुरकलां में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन और जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा का स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं से मंत्री डॉ अग्रवाल को अवगत कराया। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने विधायक निधि से 20 लाख रुपए आंतरिक मार्ग, पथ प्रकाश, कैमरा देने की घोषणा भी की। इस दौरान सीवर, बिजली विभाग की समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष रायवाला को नशा के खिलाफ अभियान चलाने तथा रोजाना रात्रि गश्त करने के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को हरिपुरकलां में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि हरिपुरकलां से मेरा पारिवारिक रिश्ता है, यहाँ का आशीर्वाद मुझे पिछले चार बार से मिल रहा है। आप ही कि बदौलत मंत्री पद तक पहुंचे हैं। राज्य को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है। राज्य सरकार पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि हमारी सरकार ने राज्य को 2025 तक देश का अग्रणी प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में कभी भी विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। यहाँ के विकास कार्यो के लिए वचनबद्ध हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की युवा श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार सराहनीय कार्य कर रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया, जन जागृति समिति हरिपुरकलां अध्यक्ष गोकुल डबराल, ठेकेदार महासंघ अध्यक्ष दिनेश पयाल, रजनीश शर्मा, सुंदर लाल गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पंकज पाल, शिवानी भट्ट, अनिल जोशी, सुधा भट्ट, शिवानी गोस्वामी, सन्तोषी थपलियाल, मृदुला गोनियाल, जीवन जोशी आदि स्थानीय उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News