ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बाल दिवस के अवसर पर चलाया सफाई अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बाल दिवस के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ्ता का विशेष ध्यान देने की अपील की गई।
सोमवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय से आस्था पथ पर सफाई अभियान चलाया गया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उन्हें बच्चें अत्यधिक प्रिय थे। इस कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता पर विशेष फोकस है। आज देश भर में स्वच्छता को लेकर एक अलख जगी है। देश की जनता ने स्वच्छता को अपना कर्तव्य मानते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल किया है। डॉ अग्रवाल ने बाल दिवस पर सफाई अभियान चलाकर लोगों से स्वस्छ्ता में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने झाड़ू लगाकर, कूड़ा एकत्र किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, सचिन अग्रवाल, दीपक बिष्ट, मानवेन्द्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, संजीव पाल, विजेंद्र मोंगा, रविन्द्र रमोला, ऋषि राजपूत, अरुण बडोनी, सरदार सतीश सिंह, अमन कुकरेती आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News