ऋषिकेश- हरिद्वार मे हुए कच्ची शराब कांड मे भाजपा नेता सहित प्रधान प्रत्याशी पति गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार- हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र शिवगढ़ और फूलगढ़ में एक दिन पहले हुए जहरीली शराब कांड में पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी पति और भाजपा नेता को अरेस्ट कर लिया है। प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही उसकी पत्नी और उसका भाई फिलहाल फरार हो गए हैं। एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने इस मामले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी है।
एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रधान प्रत्याशी महिला बबली के पति और भाजपा नेता बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर 25 लीटर कच्ची शराब और कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। कोल्ड ड्रिंक्स की इन खाली बोतलों में भरकर ग्रामीणों को आरोपी ने शराब परोसी थी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बिजेंद्र की पत्नी बबली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी के लिए मैदान में उतरी हैं। आरोपी प्रधान प्रत्याशी बबली की तलाश की जा रही है। बिजेंद्र का भाई नरेश भी गांव से फरार हो चुका है। उन्होंने बताया कि गांव में लाउडस्पीकर से अपील की जा रही है कि अगर कोई बीमार है तो उसकी सूचना तुरंत दी जाए ताकि उसका भी उपचार समय पर करवाया जा सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News