ऋषिकेश- देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति ने कार्यक्रमो मे सक्रिय भूमिका निभाने वालो को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक एवं पर्यट्न मंत्रालय द्वारा प्रदत सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह वितरित किए गये।
ढालवाला स्थित होटल चंद्रा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी व शिक्षाविद समिति के संस्थापक विद्या दत्त रतूड़ी द्वारा महाकुंभ पर्व में आयोजित देवडोली शोभायात्रा व पुण्य स्नान कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ढालवाला, ऋषिकेश व टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के नागरिक को स्मृति चिन्ह व मान पत्र प्रदान किया गया। भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर मंथन करते हुए निश्चित किया गया कि देव डोलियों की यात्रा प्रति वर्ष बसंत पंचमी या मकर संक्रांति को किसी एक दिन आयोजित किए जाने पर देवी-देवताओं के मंदिरों के प्रबंधकों व प्रबंध समितियों एवं पुजारियों से विचार विमर्श किया जाएगा ताकि पर्वतीय क्षेत्र की परंपराओं को संरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर पर्वतीय क्षेत्रों के विभिन्न संस्थानों से आमंत्रित शिवप्रसाद चमोली (पूर्व डीआईजी) हर्षमणि व्यास, स्वामी नागेंद्र पुरी जी महाराज, संजय शास्त्री, स्वामी मुकुंद दास कृष्ण जी महाराज, भोपाल सिंह चौधरी, आसाराम व्यास, पितांबर दत्त पैन्यूली आदि अनेकों विभूतियों ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने किया। इस अवसर पर भगवान सिंह रांगड़, गजेंद्र सिंह कंडियाल, ऊषा भंडारी, द्वारिका बिष्ट,माधुरी चमोली, ज्योति सजवान, रतन सिंह पंवार, डॉ एस. एन. रतूड़ी, चंदन सिंह पोखरियाल, महिपाल बिष्ट, विजयपाल रांगड़, घनश्याम नौटियाल, सुरेंद्र भंडारी, रमेश पैन्यूली, भुवन चंद पंत, विनय उनियाल, धन सिंह रांगड़, राम सिंह सजवाण, माधवानंद रतूड़ी, सुनीता बिष्ट, उषा चमियाला, सरस्वती जोशी आदि को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह वितरित किए गए।

%d bloggers like this:
Breaking News