ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री की आवाज निकाल कर पैसे मांगने के मामले में मंत्री ने पुलिस को दी तहरीर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्थानीय विधायक और प्रदेश के वित्त और शहरी विकास मंत्री के नाम पर उनकी आवाज निकाल कर पैसे मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में मंत्री की तरफ से पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है वहीं मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के नाम से उनकी आवाज़ निकाल कर ठगी करने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है। वहीं व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भी पैसों की डिमांड की गई है। जिसका संज्ञान लेकर वित्त मंत्री ने सभी से जागरूक होने के साथ ही इस तरह के किसी भी संदेश का जवाब ना देने की भी बात कही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News