ऋषिकेश- माधव सेवा विश्राम सदन करेगा एम्स में आने वाले तीमारदारों के लिए 400 बेड का विश्राम सदन का निर्माण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ माधव सेवा विश्राम सदन की ओर से ऋषिकेश एम्स में आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए 400 बेड का माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण किया जा रहा हैै। जिसका शुभारंभ 12 जून को भूमि पूजन के साथ किया जाएगा । इस कार्यक्रम के दौरान जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद‌, रामायण मर्मज्ञ विजय कौशल, बाबा रामदेव, प्रदेश केे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।
शुक्रवार को बैराज स्टेट सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में सेवा न्यास के प्रमुख नियासी भाऊराव देवरस ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि अभी तक भाव राव देवरस सेवा न्यास द्वारा देशभर में 5 विश्राम सदन ‌बनाए गये हैं यह छठे सेवा सदन का निर्माण करने जा रहा है। इस सेवा संस्थान का‌‌ गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रेरणा से किया गया था।जिसके अंतर्गत ग्रामीण सेवा बस्तियों में सचल उपचार सुविधा और शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा केंद्र के अतिरिक्त नेत्र चिकित्सा शिविर और विकलांग सहायता सेवा ‌‌‌‌ प्रकल्प् भी चलाए जा रहे हैं। सेवा के अंतर्गत दिल्ली के अस्पतालों में लोगों के लिए उपचार और मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था करने के साथ ही चश्मे वितरित किए जा रहे हैं। संजय गर्ग ने बताया कि माधव सेवा सदन की स्थापना ऋषिकेश में प्रस्तावित है। जिसका शुभारंभ 12 जून को भूमि पूजन के साथ किया जाएगा। जिसमें आने वाले अतिथियों के लिए 400 बेड की रहने की व्यवस्था की जाएगी ।जिसमें कम दाम पर भोजन के साथ कमरे उपलब्ध रहेंगे। जिसमें रहने के लिए ₹50 और ₹25 में भोजन के साथ 10 रुपे मे नाश्ता दिया जायेगा। भवन का निर्माण पूरी तरह वास्तुशिल्प संरचना के अनुसार बनाया जाएगा। जिसमें भोजनालय , साहित्य केंद्र व सभागार के अतिरिक्त भजन, कीर्तन ,सत्संग एवं ध्यान कक्ष के नेचुरोपैथी योग एवं पंचकर् की सुविधा भी उपलब्ध होगी तो वही निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मों का वितरण भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान सुदामा सिंगल, संदीप, अनिल मित्तल, संदीप मल्होत्रा, भास्कर बिजलवान , अमित वत्स, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News