ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2 नये मरीज मिले,18 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 18 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 37 रह गई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92226 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 888 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून व नैनीताल जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में अब अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। जोकि राहत की खबर है। वर्तमान में 37 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News