ऋषिकेश- मधुबन आश्रम में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मधुबन आश्रम में हनुमान जी का जन्म उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। सबसे पहले सुबह हरि नाम संकीर्तन ऋषिकेश के विभिन्न मार्गो से निकाला गया। उसके उपरांत 12:00 बजे हनुमान जी की आरती पूजा इत्यादि की गई। इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष श्री परमानंद महाराज ने कहा कि हनुमान जी की जीवन से हमको यह सीखना चाहिए कि वह अपने प्रभु की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहते थे।

किसी भी बड़ी से बड़ी सेवा हो एक पल भी देर नहीं लगाते सब की भक्ति में ही उन्हें शक्ति प्रदान होती थी। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, चंद्रभूषण दमीर, पवन सिंह, हरि भगत दास, राज बिहारी दास, धर्मराज दास, आनंद, विनोद वर्मा, बुद्धि राजा, संजीव खन्ना आदि भक्तों ने भाग लिया। अंत में साधुओं व सभी भक्तों को भंडारा प्रसाद कराया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News