ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने खोए पर्स के साथ 70000/- रुपयों को बरामद कर किया मलिक के सुपुर्द
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मनोज नौटियाल निवासी 14 बीघा ऋषिकेश द्वारा थाने पर सूचना दी कि मैं आज दोपहर को अपनी दुकान से घर जा रहा था कि लक्ष्मणझूला रोड़ पर मेरा पर्स कहीं गिर गया है। जिसमें 70 हजार रूपये नगद व जरूरी आईडी व कागजात थे।
उक्त सूचना पर एसओजी ग्रामीण में नियुक्त का. सोनी कुमार व म. का. जमुना द्वारा तत्परता दिखाते हुए उस मार्ग की सड़को पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चैक किया। जिसपर उन्हे एक स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क उपरोक्त गुमशुदा पर्स को उठाता हुआ दिखाई दिया। एसओजी देहात के दोनो कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी का नम्बर निकालकर स्कूटी सवार के नाम पते की जानकारी हांसिल कर उस व्यक्ति को थाने बुलवाकर मनोज नौटियाल के पर्स को सकुशल वापस दिलवाया गया। पर्स में नगदी व समस्त कागजात पूरे मिले। मनोज नौटियाल द्वारा स्थानीय पुलिस का धन्यवाद दिया गया।
