ऋषिकेश- नगर निगम ने पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर 10 चालान काट 7300 रुपए की धनराशि का जुर्माना वसूला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ नगर निगम द्वारा गंदगी करने और पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की गई। नगर निगम ने पूर्व में भी इस तरह के अभियान चलाकर जनता और दुकानदारों को गंदगी करने से रोकने व पॉलिथीन का इस्तेमाल ना करने के लिए जन जागरूक क्या गया था। इसी कड़ी में नगर आयुक्त के आदेश पर गंदगी करने और पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध आईएसबीटी नटराज चौक बाईपास रोड एवं मनसा देवी मैं चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें पॉलिथीन इस्तेमाल करने पर 9 चालान कर 7000 रुपए की धनराशि का जुर्माना व गंदगी करने पर एक चालान कर 300 रुपए की धनराशि का जुर्माना सहित कुल 10 चालान कर 7300 रुपए की धनराशि वसूली गई। टीम में सफाई निरीक्षक धीरेंद्र दत्त सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सफाई नायक महेंद्र कुमार कालरा, विनेश, अजय बागड़ी, विनोद, भारती शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News