ऋषिकेश-पालिका मुनिकीरेती ने जन जागरूकता अभियान हेतु स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर पालिका मुनीकीरेती ढालवाला ने नगर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान हेतु स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बुधवार को मुनीकीरेती क्षेत्र में डोर टू डोर, गली-गली, मोहल्ले- मोहल्ले, सभी जगहों पर प्रचार प्रसार हेतु स्वच्छता रथ रवाना किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने बताया कि इस रथ के माध्यम से नगर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रतियोगिता के संबंध में आम जनता को जागरूक किया जाएगा। आम जनता से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती को सकारात्मक फीडबैक देने का आग्रह करेगी। तथा कूड़े को अलग अलग देने की जानकारी भी देगी। इसका शुभारंभ अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के द्वारा झंडी दिखाकर किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News