ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 23 नये मरीज मिले, 50 मरीज स्वस्थ हुए 1 की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले मिले हैं। जबकि एक मरीज ने अपनी जान गंवा दी। राज्य में 50 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत रही है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 7623 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 7600 सैैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में तीन, हरिद्वार व अल्मोड़ा में दो-दो, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि चार जिलों बागेश्वर, चमोली, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 6748 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News