ऋषिकेश- बिना टीसी के प्रवेश दे रहे विद्यालयों का विरोध करेगा मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -एसोसिएशन के संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
शनिवार को देहरादून रोड स्टेटस संकुल केंद्र में आयोजित बैठक में सरकार की नई शिक्षा नीति पर चर्चा हुई। बैठक में ऋषिकेश नगर क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल रहे। बैठक में सभी विद्यालयों की तरफ से यह शिकायत रही कि नगर क्षेत्र ऋषिकेश के सरकारी इंटर कॉलेज एवं प्राइवेट सीबीएसई आईसीसी बोर्ड के विद्यालय कक्षा 9 तक के बच्चों को बिना टीसी के प्रवेश दे रहे हैं जो शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के अनुरूप नहीं है। संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट ने कहा कि जो भी विद्यालय बिना टीसी के अपने विद्यालय में प्रवेश दे रहे हैं उनकी लिखित शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी को साक्ष्य के साथ दी जाएगी जिसके पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय की होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष
प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उन सभी विद्यालयों की सूची तैयार करेगा जिन्होंने अन्य विद्यालयों के बच्चों का प्रवेश बिना टीसी के किसी भी कक्षा में लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात करेंगे। बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष राहुल रावत ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यालय अपने प्रतिलिपियो को ठीक करें आरटीई के अंतर्गत मांगे गए सभी पत्रावली को भरकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में यथा शीघ्र जमा कराएं। बैठक का संचालन कर रहे एसोसिएशन के महासचिव राजीव थपलियाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विद्यालय अपने यहां आने वाले नए विद्यार्थियों से टीसी अवश्य लें जिससे अभिभावक अपनी मनमानी न कर सके। बिना टीसी के किसी भी हालत में कोई भी विद्यालय बच्चों का प्रवेश ना दें साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को ऋषिकेश आमंत्रित कर उनके सम्मुख विद्यालयों की समस्याएं रखी जाए। बैठक में मुख्य रूप से संगठन मंत्री दीपक बिष्ट, कोषाध्यक्ष रामप्रीत छाबड़ा, संरक्षक सदस्य कमला शर्मा ,सह सचिव संजय पांडे ,राकेश त्यागी, हिमांशु गुप्ता , किरण कुकरेजा ,राजेश कालरा भुवन चंद , एल एन गैरोला ,अरविंद शर्मा आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News